तालिबान अफगानिस्तान में है, सरकार किसानों के मुद्दे पर फोकस करे: महबूबा मुफ़्ती

तालिबान अफगानिस्तान में है, मोदी सरकार किसानों के मुद्दे पर फोकस करे: महबूबा मुफ़्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत करते हुए कहा कि तालिबान भारत में नहीं, बल्कि अफगानिस्तान में है. सरकार का फोकस किसानों के मुद्दे पर होने चाहिए.

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, ”पिछले कई महीनों से किसान नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उन किसानों की नहीं सुन रही है जबकि सरकार का मुख्य फोकस किसानों के मुद्दे पर होना चाहिए.”

बता दें कि मालूम हो कि केंद्र द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में किसान कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं.

ग़ौर तलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहा किसानों का आंदोलन तेज होता रहता है. किसानों की मांग सरकार से कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने समेत अन्य हैं.

बता दें कि किसानों ने कुछ महीने पहले हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के पक्ष में वोट न डालने की अपील की थी. इसके बाद अब यूपी, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए भी किसानों ने कमर कस ली है.

इसी महीने 05 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर में महापंचायत की थी जिसमे एक बड़ी तादाद में किसान शामिल हुए थे किसान नेता कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ आंदोलन को गांवों-गांवों में ले जा रहे हैं.

सियासी दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दल मोदी सरकार से किसानों की मांगों को मानने की बात कहते रहे हैं. सभी विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेते हुए किसानों की सभी मांगों को स्वीकार करे. वहीं, अब जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी सरकार से किसानों के मुद्दे पर फोकस करने के लिए कह दिया है.

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *