डॉलर के मुक़ाबले रूपया सबसे निचले स्तर पर

डॉलर के मुक़ाबले रूपया सबसे निचले स्तर पर

पिछले कुछ दिनों से डॉलर के मुक़ाबले में रूपया गिर रहा है आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया 41 पैसे टूटकर 79.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया है. जो कि अब तक का सबसे निचला स्तर है.

बता दें कि मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटा था जो बाजार बंद होते-होते 41 पैसे टूटकर 79.36 रुपये तक पहुंच गया. वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई सुस्ती के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव मंगलवार को 65 रुपये बढ़कर 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि पीली धातु में आई तेजी के कारण रुपये की कमजोरी एक अहम वजह रही. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

सोने की तरह चांदी में भी मजबूती का रुख देखने को मिला. चांदी 307 रुपये चढ़कर 58,358 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. जबकि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 58,051 रुपये प्रति किलो के भाव पर रही थी.

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *