गोरखनाथ मंदिर के आसपास रहने वाले मुस्लिम घर छोड़ने पर मजबूर, भारत की उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गोरखनाथ मंदिर के आसपास रहने वाले मुसलमानों को अपना घर छोड़ने को कहा है।
हिंदू राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार कथित तौर पर गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के आसपास के दर्जनों मुस्लिम घरों को हटाने की योजना बना रही है।
सरकार के तर्क के अनुसार “मंदिर को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पुलिस बल की तैनाती के लिए” निर्णय लिया गया है।
लेकिन कुछ रिपोर्टों से ये बात सामने आई है कि मुस्लिम निवासियों ने हिंदू चरमपंथी समूहों के प्रकोप के डर से सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
”71 वर्षीय जावेद अख्तर जो मंदिर के पास अपने दादा द्वारा बनाए गए पुश्तैनी घर में रह रहे हैं ने अल जज़ीरा से बातचीत करते हुए बताया कि अधिकारियों ने हमें बताया कि यदि हम पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो उनके पास हमारे हस्ताक्षर प्राप्त करने के अन्य तरीके भी हैं। हम से हस्ताक्षर लेने के लिए हम पर दबाव भी डाला गया
विपक्षी कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा: “प्रशासन ने गोरखनाथ मठ के दक्षिण-पूर्वी कोने पर 125 साल से बसे हुए मुस्लिम परिवारों को जमीन खाली करने के लिए कहने वाले सहमति पत्र पर जबरन हस्ताक्षर करवाए हैं। ”
बता दें कि ये मुद्दा उस समय सार्वजनिक हुआ जब 28 मई को एक सहमति पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
पत्र में लिखा था “गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के लिए सरकार के निर्णय के अनुरूप, हम,गांव ओल्ड गोरखपुर टप्पा, क़स्बा परगना हवेली, तहसील सदर जनपद, गोरखपुर, स्थित अधोहस्ताक्षरी निवासी हैं। हम गोरखनाथ मंदिर के दक्षिण-पूर्व कोने, अपनी जमीन और मकान सरकार को हस्तांतरित करने के लिए सहमत हुए हैं। हमें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। इस मामले में हमारी सहमति के संबंध में, कृपया हमारे हस्ताक्षर नीचे देखें।”
टीआरटी वर्ल्ड के अनुसार मंदिर के आसपास दर्जनों परिवार रहते हैं। और दक्षिण की ओर लगभग ग्यारह मुस्लिम परिवार हैं। जिन ग्यारह में से नौ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
11वीं सदी का यह मंदिर 52 एकड़ भूमि में स्थित है। ये हिंदू धर्म की शैव परंपरा के लिए जाना जाता है
बता दें कि पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के राम सनेही घाट पर एक पुरानी मस्जिद को भी ध्वस्त कर दिया गया था।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा