केंद्रीय स्वास्थ मंत्री ने लिखा पत्र,आपत्त‍िजनक टिप्पणी को वापस ले रामदेव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हषवर्धन ने पतंजलि के मालिक रामदेव (Yoga Guru Baba Ramdev) से डॉक्टरों ( Allopathy Doctors) के ख‍िलाफ की गई ‘आपत्त‍िजनक टिप्पणी’ वापस लेने को कहा है.

बता दें कि रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने एलोपैथी को बेवकूफी भरा बताया था जिसको लेकर डॉक्टरों ने कड़ा विरोध जताया था

दि वायर के अनुसार डॉक्टरों के विरोध के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हषवर्धन ने बाबा रामदेव को एक चिट्ठी लिख कर आपत्त‍िजनक टिप्पणी’ वापस लेने को कहा है

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी आपत्त‍िजनक टिप्पणी’ को लेकर बाबा रामदेव को कानूनी नोटिस भेजा है.

डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी चिट्ठी में लिखा है ने कहा कि संपूर्ण देशवासियों के लिए कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ़ दिन-रात युद्धरत डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी देवतुल्य हैं. बाबा @yogrishiramdev जी के वक्तव्य ने कोरोना योद्धाओं का निरादर कर, देशभर की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. लिहाजा उन्हें पत्र लिखकर अपना आपत्तिजनक वक्तव्य वापस लेने का अनुरोध किया है.

केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा, कि एलोपैथिक दवाओं औऱ डॉक्टरों पर बाबा रामदेव की तरफ़ से की गई टिप्पणी से देशवासी बेहद आहत हैं. लोगों की इस भावना से मैं आपको फोन पर पहले भी अवगत करा चुका हूं. संपूर्ण देशवासियों के लिए कोरोना के खिलाफ दिन-रात जंग लड़ रहे डॉक्टर औऱ अन्य स्वास्थ्यकर्मी भगवान हैं. आपके बयान न केवल कोरोना योद्धाओं का निरादर किया है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है.

कल आपने जो स्पष्टीकरण जारी किया है, वह लोगों की आहत भावनाओं पर मरहम लगाने में नाकाफी है.

गौर तलब है कि कोरोना महामारी के इस दौर में एलोपैथी और उससे जुड़े डॉक्टरों ने करोड़ों लोगों को नया जीवनदान दिया है.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *