कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सवाल: मोदी बताएँ आठ साल में क्या काम किया?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सवाल: मोदी बताएँ आठ साल में क्या काम किया?

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर करारा प्रहार करते हुए फूट डालो और राज करो की राजनीति का आरोप लगाया है। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर सरकार चलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के 70 साल के शासन का हिसाब मांगने के बजाय देश को अपने आठ साल के शासन का हिसाब देना चाहिए।

जबसे मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं वह लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। खड़गे ने कहा कि आज विभाजनकारी माहौल है और सच्चाई यह है कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस अपने युवा नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को एक कर रही है, इसलिए एकता का संदेश देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133वीं जयंती पर आयोजित नेहरू स्मृति व्याख्यान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आज कहा कि मोदी सरकार केवल लोगों को गुमराह कर रही है जबकि देश में भारी बेरोजगारी है और 30 लाख सेअधिक पद केंद्र सरकार में खाली पड़े हैं जिनकी रिक्ति नहीं की जा रही है।

केंद्र सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है जबकि आठ साल में 16 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन यह सब झूठ निकला। कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के नेता लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, लेकिन सच तो यह है कि देश में कहीं भी लोकतांत्रिक सरकारें नहीं हैं। वह बार-बार लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन भाजपा के शासन में कहीं भी लोकतंत्र नहीं है और लोगों को बोलने की आजादी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles