कर्नाटक का सियासी नाटक चरम पर भाजपा विधायक ने येदियुरप्पा को लपेटा

कर्नाटक का सियासी नाटक चरम पर भाजपा विधायक ने येदियुरप्पा को लपेटा कर्नाटक की राजनीति उठा वबाल थमने का नामा नहीं ले रहा है कर्नाटक में इन दिनों सियासी नाटक चल रहा है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह नाटक जल्दी थमने वाला भी नहीं है। उधर, दिल्ली में बैठी भाजपा आलाकमान ने यह साफ कर दिया है कि कर्नाटक में किसी भी तरह का कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ही कर्नाटक की सरकार को चलाएंगे।

कर्नाटक के जमीनी हालात भाजपा आलाकमान के दावों के विपरीत कुछ और ही हक़ीक़त बयां कर रहे है। येदियुरप्पा सरकार और बागी विधायकों के बीच खींचतान का सिलसिला जारी है।

जबकि दूसरी तरफ भाजपा के महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरूण सिंह भी कर्नाटक में सियासी नाटक को दुरूस्त करने के लिए राजधानी बेंगलुरू में रूके हुए है। अब भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं।

भाजपा नेता एएच विश्वनाथ ने कहा कि सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। यह अच्छी बात नहीं है। बीजेपी महासचिव अरुण सिंह से मैंने कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।

भाजपा एमएलसी ने कहा कि बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में अरुण सिंह को भी बताया है।

याद रहे कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अरुण सिंह ने कहा है कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि ‘पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और हम एक हैं। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बेहतरीन काम चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles