उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है: अखिलेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव और आरएलडी के जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज शामली में संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित किया.

कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा: ‘यहां किसान जागरुक और समझदार है.किसानों के लिए सबसे पहले रास्ता दिखाने वाले चौधरी चरण सिंह को याद करता हूं.ये भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी चुनाव है

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा: ‘निगेटिव पॉलिटिक्स को लोग हटाना चाहते हैं. भाजपा के विधायकों का तिरस्कार हो रहा है. ये लोग आम बजट 2022 को अमृतकाल का बजट बताते हैं तो क्या पहले वाले जहर थे.

अखिलेश ने बजट को लेकर भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा: उन्‍होंने कहा-गरीबों के लिए हीरे सस्ते किए हैं. ये लोग परेशानी का निराकरण नहीं कर पाए.अखिलेश ने आज जनता से ये वादा किया कि ओल्ड पेंशन बहाल होने का भरोसा लिया और कहा कि सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त होगी.

ग़ौर तलब है कि भाजपा हमेशा कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर पूर्व की सपा सरकार पर निशाना साधती रही है. अखिलेश ने आज कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फोर्स ओर गाड़ी बढ़ाई जाएगी और कानून व्यवस्था के साथ खिलावाड़ करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी.

साथ ही कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए राष्‍ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी ने कहा, ‘गन्ना जीतेगा, जिन्ना हारेगा. उन्होंने कहा कि हमारा जवान वोटर उम्मीद और विश्वास के साथ आया है’ साथ ही जयंत चौधरी ने भाजपा द्वारा पेश किये गए बजट पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है. इस साल 73 हजार करोड़ केवल मनरेगा के लिए आवंटित किया था. इस बजट में केवल 44 दिन का काम दिया गया. इसके साथ ही पीएम फसल बीमा योजना का भी बजट घटाया है. ‘डबल इंजन’ की मार पड़ रही है.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *