उत्तर प्रदेश मे हलचल , केजरीवाल से दिल्ली में मिलेंगे अखिलेश

उत्तर प्रदेश मे हलचल , केजरीवाल से दिल्ली में मिलेंगे अखिलेश

अखिलेश सिंह और संजय सिंह की मुलाक़ात के बाद आप आदमी पार्टी और समाजवादी के गठबंधन की अटकलें लगने लगी हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव में दोनों दलों के गठबंधन की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली रवाना हुए कहा जा रहा है कि वह यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी कर सकते हैं।

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और सपा के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके कयास तब शुरू हो गए थे, जब अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह उनके घर पहुंचे थे।

अरविंद केजरीवाल यूपी में राजनीतिक दखल बढ़ाने के लिए दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की सीटों पर मंथन कर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले 2011 में समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जन लोकपाल बिल को लेकर बड़ा आंदोलन किया था। तब दिल्ली से लगे यूपी के जिलों से तमाम लोग शामिल हुए थे। अब आप उसका फायदा उठाना चाहती है।

यूपी में बीते 1 साल से सक्रिय आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह लगातार अलग-अलग मुद्दों पर यूपी सरकार को घेर रहे हैं। 3 दिन पहले अखिलेश यादव से संजय सिंह ने मुलाकात कर राजनीतिक हलचलें बढ़ा दीं। ग्रेटर नोएडा गाजियाबाद में कुल 10 विधानसभा सीटें आती हैं।

वहीँ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी बार बार अपने बयान में कह चुके है कि वह यूपी में सक्रिय छोटे दलों से गठबंधन करेंगे। ऐसे में आप के साथ गठबंधन करने को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन न करके छोटे-छोटे जातीय और अन्य क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को टक्कर देंगे।

दूसरी ओर आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सात माह पहले यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था, ‘यूपी के लोग दिल्ली क्यों आ रहे हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि वहां सुविधाएं नहीं हैं।

अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती है तो UP में ऐसा क्यों नहीं हो सकता। UP ने अब तक गंदी राजनीति देखी है। ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए।’

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *