इंडिया गठबंधन भारत की आत्मा को बचाने के लिए: राम गोपाल यादव

इंडिया गठबंधन भारत की आत्मा को बचाने के लिए: राम गोपाल यादव

मुंबई में इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्तारूढ़ बीजेपी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी दलों का इंडिया गंठबंधन देश के पुनर्निर्माण के लिए है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, यह गठबंधन भारत की आत्मा को बचाने के लिए है।

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत की आत्मा को बचाने के लिए है। सत्ता में बैठे लोग भारत को बर्बाद कर रहे हैं। विपक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगा।

गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, ”एक राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य अब इस गठबंधन (इंडिया) के भविष्य से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है। ये सिर्फ पार्टियों का गठबंधन नहीं है, ये गठबंधन विचारों का है।

देश को पहले ही काफी नुकसान झेलना पड़ा है, जिसे अब ठीक करने की जरूरत है।” झा ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं है, यह देश के पुनर्निर्माण के लिए है।

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि अपनी महान विविधता, इतिहास, विश्व मंच पर महत्व वाले इस देश को सामूहिक नेतृत्व की आवश्यकता है, जो समाज के सभी वर्गों की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति उत्तरदायी हो।

जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि अब समय आ गया है, हमारे देश के नागरिक जो चाहते हैं कि भारत विश्व स्तर पर चमके, हमारी अर्थव्यवस्था बेहतर हो, हमारे युवाओं को रोजगार मिले, किसानों को उनकी सही उपज मिले, समाज के सबसे वंचित वर्ग का अधिकार सुरक्षित हो। इसके लिए सामने आना चाहिए और इंडिया का समर्थन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles