विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार को करेंगे कुवैत का दौरा

विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार को करेंगे कुवैत का दौरा. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के बुधवार को कुवैत का दौरा करने की उम्मीद है, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। ये जानकारी विदेश मंत्रालय राजनयिक सूत्रों ने दी है

बता दें कि तीन महीने पहले दोनों देशों द्वारा ऊर्जा, व्यापार, निवेश, जनशक्ति और श्रम और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने के लिए एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग स्थापित करने का निर्णय लिया था जिसके बाद विदेश मंत्री जयशंकर की कुवैत यात्रा की उम्मीद है ।

ग़ौर तलब है कि कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा ने मार्च के महीने में भारत का दौरा किया था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने संयुक्त आयोग के गठन का फैसला किया गया था ।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री जयशंकर के कुवैती अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबाह के लिए द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र ले जाने की भी संभावना है।

कुवैत के विदेश मंत्री शेख अहमद नासिर अल-मोहम्मद अल-सबा भारत की अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि भारत और कुवैत के बीच सहयोग के बहोत से मुद्दे हैं जो दोनों देशों को तरक़्क़ी दे सकते हैं

अल-सबा की भारत यात्रा के दौरान ये घोषणा की थी कि विदेश मंत्रियों के स्तर पर संयुक्त आयोग संबंधों को आगे बढ़ाएगा और सभी द्विपक्षीय संस्थागत जुड़ावों के लिए एक छत्र निकाय के रूप में कार्य करेगा।

ग़ौर तलब है कि कुवैत राहत सामग्री के साथ-साथ चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति करके कोरोनावायरस महामारी से निपटने में भारत का समर्थन करता रहा है।

भारतीय नौसेना के जहाज पिछले कुछ हफ्तों में कुवैत से बड़ी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन लेकर आए हैं।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *