मोदी सरकार मित्रों के साथ और देश सत्याग्रह कर रहे किसान, मज़दूर और विद्यार्थियों के साथ : राहुल गांधी

मोदी सरकार मित्रों के साथ और देश सत्याग्रह कर रहे किसान, मज़दूर और विद्यार्थियों के साथ : राहुल गांधी

भारत एकसाथ कई समस्याओं से जूझ रहा है, एक ही समय में देश के किसान, देश के मज़दूर और देश के छात्र

मोदी सरकार की आलोचना करते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं।

आए दिन छात्र किसी न किसी राज्य के किसी न किसी ज़िले में रोज़गार समस्याओं को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करते हैं और नतीजे में सरकार की ओर से उनपर कहीं लाठीचार्ज होती है तो कहीं कपड़े फाड़े जाते हैं।

किसानों की समस्या को कौन नहीं जानता, पिछले लगभग 10 महीनों से मोदी सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर हैं, तीनों काले कृषि क़ानूनों की वापसी को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन न केवल कोई सुनवाई नहीं बल्कि मोदी सरकार में मौजूदा मंत्रियों और कई BJP नेताओं की ओर से ख़ालिस्तानी, पाकिस्तानी, गुंडे, आतंकवादी जैसे अपमानित करने वाले शब्दों का सामना तक करना पड़ा और यही नहीं बल्कि कहीं उनके सिर फोड़ने की बात प्रशासन ने की तो कहीं उनपर लाठियां बरसाई गईं तो कहीं वाटर कैनन का झेलना पड़ा।

 

इसी तरह मज़दूरों का हाल भी बेहद बुरा है, न काम है न पैसे, परिवार का पेट पालना तक उनके लिए मुश्किल हो गया है।

इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार अलग अलग तरीक़ों से मोदी सरकार को घेर चुके हैं लेकिन सरकार है जो कभी स्पष्ट जवाब तक नहीं देती, सरकारी की सारी योजनाएं, स्कीमें और फ़ायदे काग़ज़ तक सीमित रह गए हैं, योजनाओं के एलान तो बहुत होते हैं लेकिन उनका फ़ायदा किसको पहुंच इसकी जानकारी केवल सरकार ही दे सकती है क्योंकि जिनके लिए योजनाओं का एलान होता है वह तो सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते ही दिखाई देते हैं।

आज फिर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार केवल मित्रों के साथ है, लेकिन देश अधिकार और आत्मसम्मान के लिए सत्याग्रह कर रहे किसान, मज़दूर और विद्यार्थी के साथ है और मैं हमेशा देश के साथ हूं और रहूंगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *