इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बहुचर्चित नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट एक बार फिर गंभीर तकनीकी संकट में फंस गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 969 मेगावाट क्षमता वाला यह जलविद्युत परियोजना अंडरग्राउंड टनल सिस्टम को हुए भारी नुकसान के कारण मार्च 2028 तक बंद रह सकती है। इस परियोजना के लंबे समय तक बंद रहने से पाकिस्तान में सस्ती बिजली की उपलब्धता प्रभावित हुई है और देश की ऊर्जा चुनौतियां और बढ़ गई हैं।
बताया गया कि परियोजना की स्थिति का खुलासा सार्वजनिक मंच पर नहीं, बल्कि जल संसाधनों पर सीनेट की स्थायी समिति की बैठक के दौरान किया गया। इस दौरान वाप्डा (WAPDA) के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सईद ने जानकारी दी कि 969 मेगावाट क्षमता वाले प्लांट की मरम्मत का कार्य जारी है और इसे मार्च 2028 तक दोबारा चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
हालांकि, कई विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए तय समय पर परियोजना का पूरी तरह बहाल होना आसान नहीं होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परियोजना की मुख्य हेडरेस टनल को गंभीर क्षति पहुंची है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों और इंजीनियरिंग संबंधी कमियों के चलते पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टनल पर आ गिरा, जिससे संरचना को व्यापक नुकसान हुआ। अधिकारियों का कहना है कि टनल फेल होने के वास्तविक कारणों की जांच अभी भी जारी है।
नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को पाकिस्तान सरकार ने जुलाई 2007 में मंजूरी दी थी और वर्षों की देरी के बाद इसका संचालन शुरू हुआ। करीब 500 अरब रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 2024 में चट्टान खिसकने की घटना के बाद बड़ा झटका लगा, जिसके कारण हेडरेस टनल क्षतिग्रस्त हो गई। तब से यह परियोजना बंद पड़ी है।
परियोजना के बंद होने का असर पाकिस्तान के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सस्ती जलविद्युत उपलब्ध न होने से राष्ट्रीय ग्रिड को महंगी थर्मल बिजली पर अधिक निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे बिजली उत्पादन की लागत बढ़ी है, जबकि उपभोक्ताओं से पहले से ही इस परियोजना के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की चर्चा भी होती रही है।
नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का संबंध सिंधु जल प्रणाली से भी है। पाकिस्तान ने इस परियोजना को भारत के किशनगंगा हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के जवाब में विकसित किया था। यही वजह है कि यह परियोजना लंबे समय से तकनीकी, रणनीतिक और जल विवादों के संदर्भ में चर्चा का विषय बनी हुई है।


popular post
मिस्र की दो टूक, ग्रेटर इस्राईल का ख्वाब कभी पूरा नहीं होगा
काहिरा: मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअती ने कहा है कि 7 अक्टूबर 2023 के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा