उत्तर प्रदेश में गठबंधन से इंकार नहीं : प्रियंका गाँधी

उत्तर प्रदेश में गठबंधन से इंकार नहीं : प्रियंका गाँधी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अकेले ही सारी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी या किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी, इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा: कि इस सवाल पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. और आगे की परिस्थितियों को देखकर फैसला लिया जाएगा. जिससे ये साफ ज़ाहिर होता है कि प्रियंका ने गठबंधन को नकारा नहीं हैं

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी सोच व्यापक है. वैसे अभी चुनाव में समय है इसलिए कुछ कहना जल्दबाजी होगी. इस चुनाव में हम गठबंधन करेंगे या नहीं, मैं इस बात को खारिज नहीं कर रही हूं पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.’

कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस आगे की हालात को देखकर अपनी रणनीति तय करेगी. और हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे पास एक मज़बूत टीम है जिसे हम चुनाव से पहले तक और मज़बूत करेंगे .

बता दें कि कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे लग रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है. गठबंधन में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य छोटे दलों के विकल्पों पर भी विचार कर रही है.

ग़ौर तलब है कि कांग्रेस को ऐसा गठबंधन करने की सलाह राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर ने दी है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था. इसमें इस गठबंधन के हिस्से सिर्फ 54 सीट आई थी

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *