उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले RSS-BJP की बड़ी बैठक,

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले RSS-BJP की बड़ी बैठक, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी हुए शामिल, रविवार को शाम के समय दिल्ली में भाजपा और संघ के बीच बड़े पैमाने पर बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया,

सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में कोरोना महामारी में सरकार और पार्टी की छवि को लेकर चर्चा हुई है, Covid-19 की दूसरी भयावह लहर में जनता में सरकार के रवैये को लेकर नाराज़गी बढ़ती दिखाई दी है, बताया जा रहा है मगर इस मीटिंग में इस पर भी चर्चा हुई है।

इसके अलावा यूपी की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की गई, जहां आने वाले साल में चुनाव होना है, और प्रदेश में कोरोना की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर भी चर्चा की जानकारी मिल रही है।

इंडिया टुडे के अनुसार इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल उपस्थित थे, सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग में सरकार सुर संगठन को लेकर कई अहम फ़ैसले लिए गए हैं।

सत्तारूढ़ पार्टी Covid-19 की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के तीखे वार से चिंतित है, Covid-19 संकट ने पूरे देश में ऑक्सीजन, मेडिसिन, अस्पतालों के बिस्तरों और टीकों की कमी के साथ साथ स्वास्थ्य सेवा की ख़राब तैयारी की तरफ़ भी इशारा किया है।

Covid-19 की भयावह स्थिति से यूपी का सबसे बुरा हाल है जहां गंगा में तैरते शवों ने बेहद डरावना नज़ारा पेश किया है, चारों ओर से हो रही आलोचना से सचेत हो कर BJP ने महामारी की इस दूसरी ख़तरनाक लहर में अपने कार्यकर्ताओं से सेवा करने के लिए ख़ुद को समर्पित करने का आह्वान किया है, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों के पार्टी अध्यक्षों को लेटर लिख कर देश की जनता की सेवा में लग जाने का आग्रह किया है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *