ईरान ने 28 भारतीयों को बचाया, अमेरिकी ने बनाया हमले का निशाना

नई दिल्ली: अमेरिका ने मोजाम्बिक के झंडे वाले एक जहाज पर ईरान के समुद्री इलाके में प्रवेश करते समय बर्बर हमला किया जिस पर सवार 28 सदस्य भारतीय थे। इस जहाज में 28 भारतीय नागरिकों समेत कई क्रू सदस्य सवार थे। ईरान ने जानकारी दी है कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उनकी हालत ठीक है।

भारत में ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतह अली ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि जहाज पर हमले के तुरंत बाद उसने ईरानी कोस्ट गार्ड को आपातकालीन संदेश भेजा।

सूचना मिलते ही ईरान की समुद्री सुरक्षा और बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, तेज और समन्वित कार्रवाई के कारण जहाज पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ईरानी राजदूत ने कहा कि उनका देश सभी देशों के नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हुर्मुज और फारस की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग, भरोसा और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन होना चाहिए।

ईरान ने कहा कि बाहरी देशों की सैन्य मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ने के बजाय तनाव और अस्थिरता बढ़ी है। ईरान ने भरोसा दिलाया कि वह व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

popular post

सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़ 

सनआ:  सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *