अलकायदा के संदिग्धों की गिरफ़्तारी पर क्या बोले ओवैसी! जानने के लिए पूरी ख़बर पढ़े

अलकायदा के संदिग्धों की गिरफ़्तारी पर क्या बोले ओवैसी! जानने के लिए पूरी ख़बर पढ़े

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी मैदान में उतर चुके हैं, असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव के मुक़ाबले इस बार हमारा संगठन 70 ज़िलों में मज़बूत है, प्रदेश में हम अपने संगठन को मज़बूत करेंगे।

80-100 विधानसभा सीटों पर लगभग 70% बूथों पर AIMIM पार्टी की पकड़ है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव का लेकर ओवैसी उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, गुरुवार को ओवैसी पहले गाजियाबाद पहुंचे। डासना में ओवैसी ने पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी आरिफ़ के कार्यालय का उद्घाटन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, अव्यवस्थाओं को देखकर ओवैसी पत्रकारों से बिना बातचीत किए ही मुरादाबाद निकल गए।

अल-कायदा के आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर क्या बोले ओवैसी?
अलकायदा के अंसार गज़वत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों की 11 जुलाई को गिरफ्तारी पर ओवैसी ने कहा कि क्या होगा अगर अदालत उन्हें भविष्य में निर्दोष घोषित कर दे? ऐसे कई मामले हैं जिसमें 6-8 साल बाद अदालत ने उन्हें (आरोपी) बरी कर दिया।

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के प्रस्ताव पर क्या बोले ओवैसी?
यूपी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक के प्रस्ताव पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिसंबर 2020 के हलफनामे में मोदी सरकार ने कहा था कि कुल प्रजनन दर में गिरावट के कारण देश में दो-बाल नीति नहीं हो सकती है, दूसरी ओर, योगी सरकार इसका विरोध कर रही है, ओवैसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में दो बच्चों के मानदंड का विरोध करते हुए कहा गया था कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव… बच्चों की संख्या होने से जनसांख्यिकीय विकृति होती है। अगर मोदी सरकार इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है, तो योगी सरकार इसके खिलाफ कैसे जा रही है?

ओवैसी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का यह प्रस्ताव अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है, इससे महिलाओं को नुकसान होगा क्योंकि देश में महिलाओं में 93% नसबंदी होती है, महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *