सोनू सूद के घर फिर पहुंचे अधिकारी , मामला तूल पकड़ेगा

सोनू सूद के घर फिर पहुंचे अधिकारी , मामला तूल पकड़ेगा कोरोना काल में देशवासियों की मदद कर हीरो बने सोनू सूद के घर एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

सोनू सूद के घर और उन से जुड़े छह ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा बुधवार को सर्वे किया गया था। इनकम टैक्स विभाग देखना चाहता था कि एक्टर के पास आय से अधिक संपत्ति तो नहीं है।

कोरोना काल में देश वासियों की दिल खोल कर मदद करने वाले एक्टर के घर आज फिर से आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। फिर से सोनू सूद के घर पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी बुधवार को भी करीब 12 घंटे तक सर्वे करने के बाद गए थे। जबकि आज फिर आयकर विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में दवा तो किया जा रहा है कि यह कोई छापेमारी नहीं है, और न ही आयकर विभाग की तरफ से कुछ भी सोनू सूद के यहां सीज किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक्टर सोनू सूद के अलग अलग ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार को रेड किया था, क्योंकि अभिनेता से जुड़े अकाउंट बुक में गड़बड़ी का आरोप लगा है। आयकर विभाग अभिनेता से जुड़े छह जगहों पर सर्वे ही किया था। लेकिन जिस तरह से आज फिर से अधिकारी एक्टर के घर पहुंचे हैं, उससे साफ हो रहा है कि यह मामला कुछ बड़ा रूप लेने वाला है।

2020 में जब चारों ओर कोरोना का प्रकोप फैला हुआ था ऐसे समय बिना किसी पूर्वयोजना के देश भर में लगे लॉकडाउन में सोनू सूद एक नए रूप में सामने आए थे। सोनू ने जरूरतमंद लोगों की मदद की उन्होंने हर किसी की अलग अलग तरीके से मदद की थी।

कोविड-19 के कहर के बीच आम लोगों की मदद करने के कारण वह लोगों के मसीहा बन गए थे। सोनू अभी भी लोगों की मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद के काम के कारण उनको काफी सराहा भी जा रहा है। उनके सराहनीय कार्य के चलते कई ब्रैंड्स का एम्बेसडर बनाया गया और इतना ही नहीं, उनके एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *