रजनीकांत का जलवा, भारी बारिश के बावजूद अन्नाथे 150 करोड़ के पार

रजनीकांत का जलवा, भारी बारिश के बावजूद अन्नाथे 150 करोड़ के पार  साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस को उनकी फिल्म देखने से कोई नहीं रोक पाता।

रजनीकांत का जलवा जारी है, आंधी हो या तूफान, भारी बारिश हो या कोई अन्य अड़चन, उनके फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच ही जाते हैं।

रजनीकांत की अधिकतर फिल्में रिकॉर्ड तोड़ होती हैं। वह अपने फैंस को निराश नहीं करते। हालिया रिलीज अन्नाथे भी कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

कोरोनावायरस का प्रकोप और चेन्नई में हो रही भारी बारिश के बीच भी सिनेमाघरों में दर्शकों को भारी संख्या में देखा जा रहा है। चेन्नई में भारी बारिश के बावजूद भी फिल्म ने यहां शानदार कलेक्शन किया है। यह फिल्म पहले ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबला विजय बाला ने ट्वीट करते हुए बताया है कि फिल्म ने पांचवे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है और उसकी बंपर कमाई अभी भी जारी है।

 

मनोबला विजय बाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि बारिश की सुबह के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे के शाम और रात के शो में तेजी देखी गई और कई जगह पर शानदार प्रदर्शन दर्ज किया गया। अन्नाथे ने दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिलीज के चौथे दिन ही 150 करोड़ का कारोबार कर लिया था। 5 दिन की कमाई में और बढ़ोतरी हुई है।

रजनीकांत ने 4 नवंबर दिवाली के अवसर पर अपनी नई फिल्म को रिलीज किया था। फिल्म दुनिया भर में 2000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। अमेरिका में इस फिल्म को 677, मलेशिया में 110, सिंगापुर में 23, संयुक्त अरब अमीरात और न्यूजीलैंड में 117 , ऑस्ट्रेलिया में 85, कनाडा में 17, यूके में 35, यूरोप में 43 एवं श्रीलंका में 86 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

60 वर्ष से अधिक आयु के रजनीकांत की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में उनके एक्शन को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। वह अपने एक्शन से आज भी नौजवान दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles