ग़ाज़ा तक सुरक्षित पहुंचनी चाहिए मानवीय सहायता: ब्रिटिश अभिनेत्री

ग़ाज़ा तक सुरक्षित पहुंचनी चाहिए मानवीय सहायता: ब्रिटिश अभिनेत्री

मेसी विलियम्स ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मानवीय मदद लेकर जा रहे जहाज़ को अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से ग़ाज़ा पट्टी तक सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के पहुँचने की मांग की है। उन्होंने लिखा, “फ्लोटिला यानी ‘आज़ादी बेड़ा’ पूरी तरह कानूनी रूप से और अंतरराष्ट्रीय समुद्री और मानवता से जुड़े नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में सफ़र कर रहा है। यह ग़ाज़ा का हक़ है कि वह कब्ज़े की स्थिति में भी समुद्र के रास्ते मानवीय सहायता प्राप्त करे।”

मेसी विलियम्स को 2012 में महज 15 साल की उम्र में मशहूर सीरीज़ गेम ऑफ़ थ्रोन्स में आर्या स्टार्क का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला था। वे इस अवॉर्ड को पाने वाली सबसे कम उम्र की कलाकार बनीं। 2016 में भी उन्हें इसी सीरीज़ के लिए एमी अवॉर्ड में नामांकित किया गया था, जो कि प्रतिष्ठित ऑस्कर नामांकन के बराबर माना जाता है।

अब एक बार फिर उनका नाम सुर्खियों में है। जहां फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियाँ नौकरी और पैसे खोने के डर से इज़रायल की बर्बरता पर चुप हैं, वहीं यह अंग्रेज़ कलाकार उस जहाज़ के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं, जिसे इज़रायल ने कई बार ग़ाज़ा की दवा और खाने की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश के आरोप में धमकाया है।

पिछले 15 सालों में ग़ाज़ा के लिए चलने वाले मानवीय सहायता के जहाज़ों को बार-बार इज़रायल की अवैध और अमानवीय कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा है। अब कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस बार आज़ादी बेड़ा अपने मिशन में सफल रहेगा।

popular post

सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़ 

सनआ:  सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *