एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर पर मारे छापे

एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर पर मारे छापे एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे हैं क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में अपनी जांच बढ़ाते हुए फिल्म निर्माता इतिहास खत्री के घर और दफ्तर पर छापे मारे हैं।

एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज़ खत्री के बांद्रा स्थित आवास और उनके घर पर कार्यवाही की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने खुद इस बात की जानकारी साझा की है। फिलहाल अधिकारी जांच कर रहे हैं।

याद रहे कि एनसीबी ने 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया शिप पर कार्रवाई करते हुए फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। शुक्रवार को आर्यन खान , अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

इस मामले में नाइजीरिया के एक व्यक्ति समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नाइजीरिया मूल के इगवे को एक्स्टेसी की 40 गोलियों समेत गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले आर्यन खान समेत अरबाज मर्चेंट, विक्रांत चोकर, मुनमुन, इश्मीत सिंह, नूपुर सारिका ,गोमित चोपड़ा और मोहक जायसवाल को कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को हिरासत में भेज दिया था। हालांकि आर्यन खान ने कहा है कि उनका पार्टी के आयोजकों से कोई संबंध नहीं है। आर्यन खान को पार्टी में सिर्फ और सिर्फ ग्लैमर के लिए बुलाया गया था।

एनसीबी ने खत्री के आवास और दफ्तर पर छापा मारते हुए अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बजी खत्री का नाम सुर्खियों में आया था।

सुशांत और इम्तियाज का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स की माने तो जब सुशांत के केस की जांच शुरू हुई थी तब इम्तियाज गायब हो गए थे जिसके बाद से उन पर शक गहरा होने लगा था।

सुशांत सिंह की दिवंगत मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक ने इस मामले में खत्री के शामिल होने का आरोप लगाया था। अशोक ने आरोप लगाया था कि खत्री ने सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स सप्लाई किए थे। उन्होंने कहा था कि कुछ दिनों पहले मुंबई के विधायक ने खत्री का नाम लिया था। मैंने भी खत्री के बारे में जानकारी हासिल की अगर यह वहीं खत्री है तो यह बहुत बड़ी बात है। बॉलीवुड में उनके संपर्क है।

इम्तियाज मुंबई बेस्ड बिल्डर के बेटे हैं। उनकी आईएनके इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी है। उनकी एक वीवीआईपी यूनिवर्सल एंटरटेनमेंट नाम की भी कंपनी है जो बॉलीवुड में नए टैलेंट को काम देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles