यमन हमले का असर: तेल कंपनियों के बड़े अधिकारी, रियाद सम्मेलन से अनुपस्थित

यमन हमले का असर: तेल कंपनियों के बड़े अधिकारी, रियाद सम्मेलन से अनुपस्थित

सुरक्षा संबंधी मौजूदा तनाव और इसके परिणामस्वरूप हवाई यातायात में पैदा हुई बाधाओं के बीच, ऊर्जा क्षेत्र के कई वरिष्ठ अधिकारी रियाद में आयोजित विश्व ऊर्जा सम्मेलन के कार्यक्रम से अनुपस्थित हो गए हैं। एक्सॉनमोबिल, टोटलएनर्जीज़, शेल, शेवरॉन और बीपी जैसी कई कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद थी। यह सम्मेलन रविवार को शुरू हुआ था।

हालांकि, सोमवार को आयोजकों द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम में अब इन अधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। ये अधिकारी सम्मेलन के नियमित प्रतिभागियों में गिने जाते हैं। कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें इस सप्ताह वैश्विक तेल और गैस बाज़ारों, ऊर्जा सुरक्षा तथा ऊर्जा संक्रमण जैसे विषयों पर चर्चा करनी थी। बीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि, कंपनी ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की थी, “दुर्भाग्य से, यात्रा में आई बाधाओं के कारण हम व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते।”

सऊदी अरब को अक्टूबर 2022 में इस सम्मेलन की मेज़बानी के लिए चुना गया था। यह पहली बार है जब इस आयोजन की मेज़बानी सऊदी अरब कर रहा है। इस सम्मेलन का पहला आयोजन वर्ष 1933 में ब्रिटेन में हुआ था। विश्व ऊर्जा सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष अप्रैल में किया जाना था, लेकिन फरवरी के आख़िर में ईरान पर अमेरिका और  के हमले के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।

इस सप्ताह आयोजित हो रहा ऊर्जा सम्मेलन रियाद के एक सम्मेलन केंद्र में हो रहा है, जो रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। पिछले सप्ताह यमनी सशस्त्र बलों ने इस हवाई अड्डे को चार बार निशाना बनाया था। यह कार्रवाई यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की आक्रामक कार्रवाई के जवाब में की गई थी।

यमनी सशस्त्र बलों का कहना है कि, वे सऊदी अरब के भीतरी इलाकों को निशाना बनाकर अपने अभियान तेज़ करते रहेंगे। उनका कहना है कि वे “नाकाबंदी के जवाब में नाकाबंदी और तनाव बढ़ाने के जवाब में तनाव बढ़ाने” की नीति पर कायम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक हमले बंद नहीं होते और नाकाबंदी समाप्त नहीं की जाती, तब तक वे दुश्मन की सैन्य जमावटों और तैनात बलों को निशाना बनाते रहेंगे।

popular post

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा क़र्ज़ और ऊर्जा संकट का ख़तरा: फाइनेंशियल टाइम्स

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा क़र्ज़ और ऊर्जा संकट का ख़तरा: फाइनेंशियल टाइम्स ब्रिटिश अख़बार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *