कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक के बीच होना चाहिए 6 से 8 हफ़्तों का फ़ासला: एक्सपर्ट

कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक के बीच होना चाहिए 6 से 8 हफ़्तों का फ़ासला: एक्सपर्ट

डाक्टरों और वैज्ञानिकों की एक टीम ने कोविशील्ड टीके की दो डोज़ के बीच 6 से 8 हफ़्तों का फ़ासला रखने की सलाह देते हुए शुक्रवार को सरकार से मूल Covid-19 वैक्सीन कार्यक्रम को दोबारा लागू करने का प्रस्ताव रखा है।
Progressive medicos and scientist form नामी समूह ने शुक्रवार को बयानिया जारी करते हुए सरकार से मूल Covid-19 वैक्सीन कार्यक्रम को लागू कर एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके की दो डोज़ के बीच 6 से 8 हफ़्तों का फ़ासला रखने का सुझाव दिया है।

डाक्टरों और वैज्ञानिकों के टीम ने बयान में कहा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ की ओर से कोविशील्ड टीके की दो डोज़ के बीच 6 से 8 हफ़्तों के फ़ासले को बढ़ा कर 12 से 16 हफ़्ते करने का फ़ैसला न केवल वैज्ञानिक आधार पर असंगत है बल्कि इससे वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय टेक्निक सलाहकार समूह के मेंबर्स के बीच आपसी मतभेदों का भी पता चलता है।

केंद्रीय हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को मीडिया में सामने आई उन ख़बरों को ख़ारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि कोविशील्ड टीके की दो खुराक के बीच समय फ़ासला बढ़ाने को लेकर कुछ टेक्निक एक्सपर्ट की मंज़ूरी नहीं थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि दोनों डोज़ के बीच फ़ासला बढ़ाने का फ़ैसला वैज्ञानिक आधार पर लिया गया था, ग़ौरतलब है कि वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय टेक्निक सलाहकार समूह की सिफ़ारिशों के आधार पर केन्द्र सरकार ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच 12 से 16 सप्ताह का फ़ासला रखे जाने के सुझाव को मंज़ूरी दे दी थी।

popular post

सीरिया में ‘SDF’ के विघटन पर अमेरिका की पहली प्रतिक्रिया

वॉशिंगटन: सीरिया में कुर्द नेतृत्व वाले सशस्त्र संगठन ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज़’ (SDF/क़सद) के विघटन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *