Covid-19 की दूसरी लहर में अब तक 270 डॉक्‍टरों की मौत, 

Covid-19 की दूसरी लहर में अब तक 270 डॉक्‍टरों की मौत, Covid-19 संक्रमण से भारत में महामारी फैली हुई है, अब तक इस संक्रमण के चलते हज़ारों लोगों ने जीवन खोया है, इसी दौरान भारतीय चिकित्सा संघ ने बताया कि Covid-19 की महामारी की इस दूसरी लहर में इसके संक्रमण से 270 डॉक्टरों की जानें गई हैं जिसमें IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर के के अग्रवाल का नाम भी शामिल है।

द हिन्दू के अनुसार Covid-19 संक्रमण से हमारे फ़्रंटलाइन वर्कर्स रोज़ाना जंग लड़ रहे हैं, इस बीच Covid-19 के वेरिएंट में हो रहे बदलावों की चुनौतियों का भी मुक़ाबला करना पड़ रहा है, आंकडों को अगर देखा जाए तो सबसे अधिक 78 डॉक्टरों की बिहार में मौत हुई है जिनकी तादाद 78 है, इसके बाद उत्तर प्रदेश में मरने वाले डॉक्टरों की संख्या 37, दिल्ली में 29 और आंध्र प्रदेश में 22 डॉक्टरों की जानें गई हैं।

IMA में दर्ज रिकार्ड के अनुसार वैश्विक महामारी की पहली लहर में 748 डॉक्टरों ने जाने गंवाई थी, इस हिसाब से टोटल 1018 डॉक्टर जान गंवा चुके हैं।

IMA के अध्यक्ष डॉक्टर जे ए जयालाल ने कहा: पिछले साल 748 और इस बार 270 डॉक्टर हम ने खोए हैं, Covid-19 महामारी की दूसरी लहर सभी के लिए बहुत भयावह साबित हो रही है, विशेष रूप से हेल्थ कर्मचारियों के लिए जो फ़्रंटलाइन पर तैनात हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 263533 नए केस सामने आए हैं, और इस संक्रमण से 4329 लोगों ने जानें गंवाई हैं, वायरस के भयावह रूप लेने के कारण Covid-19 की चपेट में आने वाला दूसरा बड़ा देश हो गया है, भारत में कुल संख्या 2.5 करोड़ से ज़्यादा हो गया है, और टोटल 278719 लोगों ने जानें गंवाई हैं जिनमें एक हज़ार से अधिक डॉक्टर्स हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles