महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 4 अप्रैल तक सीमित लॉकडाउन

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, औरंगाबाद महाराष्ट्र में रात 9 बजे तक सीमित लॉकडाउन की घोषणा की गई है साथ ही शनिवार और रविवार को भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमित लॉकडाउन 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

इस बीच, औरंगाबाद नगर पालिका कमिश्नर अस्तक कुमार पांडे ने शहर की पुलिस को आर्डर दिया है कि मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह घोषणा की। बता दें कि अब तक नगर पालिका की टीम मास्क न लगाने वालों से 500 रुपये का जुर्माना वसूल रही थी। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को नगर निगम पालिका कमिश्नर ने एक आदेश जारी किया था कि शहर की पुलिस उन लोगों पर जुर्माना लगाएगी जो मास्क नहीं पहनते हैं।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के इस साल एक ही दिन में सबसे ज़्यादा 13,659 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि 54 और मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,610 हो गई है।

बता दें कि पिछले साल 8 अक्टूबर को राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे। उसके बाद से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आई थी और बुधवार 9,913 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20,99,207 हो गई। फ़िलहाल राज्य में कोरोना के संख्या 99,008 है। मुंबई में COVID -19 रोगियों की संख्या 3,37,134 हो गई है और पांच मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,515 हो गई है।

 

popular post

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला

यमन की कवरेज को लेकर सऊदी मीडिया का स्काई अरबी न्यूज़ पर तीखा हमला यमन

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *