देश भर के लोगों का टीकाकरण करने में लगेगा 12 साल का समय: रिपोर्ट

COVID-19 In India: भारत में जनवरी से कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान शुरू हुआ है, अब तक देश भर में 13 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस गति से भारत को 70% आबादी का टीकाकरण करने में 8 साल से अधिक और पुरे देश की आबादी का टीकाकरण करने में 12 साल लगेंगे।

बता दें इस समय भारत कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है पिछले 24 घंटे में में 3.14 लाख कोरोना से संक्रमित मामले आएं है।

हालाँकि 22 अप्रैल तक भारत ने वैक्सीन की 13,23,30,644 खुराक दी है, जो जनवरी 2021 से शुरू हुई थी। 1 मई से भारत 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण शुरू करेगा।

BusinessToday.in की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत अपनी 70% आबादी का टीकाकरण वर्तमान गति के अनुसार करना चाहता है तो उसको 8 साल 9 महीने का समय लगेगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अब तक, लगभग 11% आबादी को कोविद -19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है, जबकि दूसरी खुराक केवल 8% तक ही पहुंची है।

रिपोर्ट के मुताबिक़ वर्तमान गति के अनुसार भारत को अपनी 70% आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज़ का टीकाकरण करने के लिए 8 साल और 9 महीने की आवश्यकता होगी जबकि पूरी आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज़ के लिए 12 साल और 6 महीने की आवश्यकता होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles