Covid-19 से जान गंवाने वालों के लिए दिल्ली सरकार की पहल, इस तरह मिलेगा मुआवज़ा

Covid-19 से जान गंवाने वालों के लिए दिल्ली सरकार की पहल, इस तरह मिलेगा मुआवज़ा

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने Covid-19 महामारी में जान गंवाने वाले परिवारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है,दिल्ली कैबिनेट ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद देने का फैसला किया है।

शनिवार को दिल्ली कैबिनेट ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है,इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस योजना को लागू करने के लिए रेवन्यू डिपार्टमेंट ने सभी SDM के अधीन 100 अफसरों की एक टीम गठित करने का निर्देश दिया है, यह टीम मुख्यमंत्री Covid-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के लाभार्थियों के दिए गए पते पर जाकर जानकारी को वेरिफाई करने और एप्लीकेशन सबमिट कराने में सहायता करेगी।

Covid-19 से जान गंवाने वाले परिवारों को लेकर बड़ा ऐलान
इस टीम के तीन मु्ख्य काम होंगे, पहला, एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई डिटेल्स की जांच करना, दूसरा, वास्तविक मामलों में डेथ सर्टिफिकेट और हॉस्पिटल रिपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट अगर नहीं हैं तो उनको तैयार करने की सलाह देना, तीसरा, 25 साल से कम उम्र के बच्चों की जानकारी इकठ्ठा करना ताकि उन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि तय की जा सके।

एलजी पहले ही दे चुके हैं मंज़ूरी
ध्यान देने वाली बात है कि दिल्ली सरकार की योजना को LG अनिल बैजल की तरफ से भी मंज़ूरी मिल चुकी है, पिछले सप्ताह ही LG की मंज़ूरी के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया था, दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों इस योजना के साथ एक और योजना भी एलजी के पास भेजी थी, जिसमें दिल्ली में जिन लोगों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई थी उनके परिवार वालों को 5 लाख रुपये का अलग से मुआवजा देने की बात थी, इस योजना को LG ने नामंज़ूर कर दिया था।

जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवारों के लिए अलग अलग रहेगा मुआवज़ा
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले परिवारों को राहत मिल सकती है, Covid-19 से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 50,000 रुपये का मुआवजा दिल्ली सरकार देगी, इसके लिए दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में आवेदन करना होगा, अगर किसी परिवार में कमाने वाले मुखिया की मौत हुई है या किसी सदस्य की मौत हुई है तो मदद के लिए अलग-अलग मापदंड तय किए गए हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *