कोरोना का क़हर, समय आ गया है कि घर में भी मास्क लगाएं

देश में दिन प्रतिदिन कोरोना के भयावह हालात के बीच नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने सलाह देते हुए कहा कि टाइम आ गया है कि लोग घर में भी मास्क पहनना शुरू कर दें। वीके पॉल ने कहा कि परिवार में अगर कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे भी मास्क लगाना है और मरीज को दूसरे कमरे में रखने की सलाह दी।

डाॅ. वीके पाॅल ने कहा कि इस महामारी को हराने के लिए हमें वैक्सीनेशन और तेज गति से आगे लेकर जाना होगा, हम वैक्सीनेशन की गति को धीमा होने नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कोरोना की स्थिति में कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं और परिवार के साथ भी मास्क पहनें। उन्होंने कहा कि मास्क पहनना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक बेहद जरूरी न हो लोगों को अपने घर पर न बुलाएं ।

डॉ वीके पॉल ने कहा कि हम उभरती स्थिति के कारण कोरोना टीकाकरण की गति को कम नहीं होने दे सकते। वास्तव में, टीकाकरण अभियान को और तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी जवाब दिया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं द्वारा टीका लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थगित करने का कोई कारण नहीं है।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *