कोरोना का प्रकोप एक बार फिर चरम पर है। देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर खतरनाक होता दिख रहा है। इस बार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है।
देश भर में कोरोना के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हो रही है बॉलीवुड के कई सितारों के बाद अब नेता भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। भारत में आए दिन 1 लाख से अधिक संख्या में कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहीं अब राजनेता से लेकर अभिनेता तक का इस घातक वायरस की चपेट में आने की सिलिसला एक बार फिर शुरू हो गया है।
ताज़ा मामला त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि सीएम बिप्लव होम आइसोलेशन में चले गए हैं।
I have been tested positive for Covid-19. I have isolated myself at home as per the advice of doctors.
I request everyone to please follow all the covid appropriate behaviour and stay safe.
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) April 7, 2021
मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने ट्वीट कर लिखा, मेरा कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैंने डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन हो गया हूं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि कृपया सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और सुरक्षित रहें।
याद रहे कि देशभर में कोरोना के मामलों में तेज़ी से बढ़त आयी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और ये देश में वैश्विक महामारी फैलने की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,01,785 हो गयी है।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा