दिल्ली के बाद झारखंड में भी एक हफ्ते का लॉक डाउन

रांची: झारखंड सरकार ने कोरोना (Covid-19) की चेन तोड़ने के लिए एक सप्ताह का लॉक डाउन (Lock Down) करने का फैसला लिया है। सरकार ने 22 अप्रैल की शाम से 29 अप्रैल की शाम तक सात दिनों के लॉक डाउन की घोषणा की है और इस सप्ताह को संरक्षण सप्ताह का नाम दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री के आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे। जिस बैठक में एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया।

ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले हुई ऑल पार्टी मीटिंग में झामुमो और भाजपा ने लॉक डाउन की वकालत की थी। बाद में कांग्रेस ने भी लॉक डाउन की मांग की थी । पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात की और लॉक डाउन की जरूरत पर बल दिया।

दूसरी ओर रांची में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए, व्यवसायियों ने सेल्फ लॉक डाउन पर अमल करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। लॉकडाउन की मांग के जवाब में सचिवालय कर्मचारी संघ सामूहिक अवकाश पर भी है। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी लॉक डाउन को ज़रूरी बताते हुए सेल्फ लॉक डाउन की घोषणा की और व्यवसायों से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की।

popular post

रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग

रोहिंग्या नरसंहार के 9 साल: शरणार्थियों की अपने वतन वापसी की मांग कॉक्स बाजार में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *