राहुल गांधी का वार: टीकाकरण पर झूठ बोल रही भाजपा

राहुल गांधी का वार: टीकाकरण पर भाजपा झूठ बोल रही है, हर्षवर्धन का पलटवार भ्रम नहीं फैला सकेंगे युवराज

Covid-19 महामारी, टीकाकरण और उसके इलाज को लेकर पूरे देश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि इस समय भारत में कोरोना रोधी टीकों की क़िल्लत को छिपाने के लिए BJP के झूठ रोज़ झूठ और खोखले नारे की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण तरीक़े से वैक्सीनेशन समय की मांग है, इस पर केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज का भ्रम फैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।

राहुल गांधी ने BJP पर वार करते हुए कहा कि रोज़ रोज़ खोखले नारे नहीं चाहिए, साथ ही एक ख़बर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि देश को तुरंत और संपूर्ण वैक्सीनेशन की ज़रूरत है, मोदी सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता से हुई वैक्सीन की कमी को छिपाने के लिए BJP के रोज़ के झूठ और खोखले नारे नहीं चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि PM की झूठी छवि को बरक़रार रखने के लिए केंद्र सरकार की लगातार कोशिशें ही वायरस को बढावा दे कर जनता की जान ले रही हैं।

उन्होंने जिस ख़बर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच फ़ासला बढ़ाने के क़दम का समर्थन किए जाने से इंकार किया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट में लिखा कि कोविशील्ड की डोज़ के बीच अंतराल बढ़ाने का फ़ैसला पारदर्शी व वैज्ञानिक सबूतों पर आधारित है, लेकिन अतुल्य प्रतिभा के धनी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जी के ज्ञान के सामने तो आर्यभट्ट व अरस्तु जैसे विद्वान भी नतमस्तक हो जाएं, वैक्सीन पर भ्रम फैलाने का एजेंडा अब नहीं चलेगा।

कल राहुल गांधी ने डॉक्टर्स की मौत का आंकड़ा ट्विटर पर शेयर करते हुए सलाम किया, इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने Covid-19 महामारी के दौरान अलग अलग राज्यों में जान गंवाने वाले डाक्टरों के आंकड़ों को शेयर करते हुए कहा कि वह इन सभी शहीद डॉक्टरों को सलाम करते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *