भारत में बीते 24 घंटों में आया कोरोना से रिकॉर्ड 6,148 मौतें

भारत में बीते 24 घंटों में आया कोरोना से मौत का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा, रिकॉर्ड 6,148 मौतें, भारत में लगभग एक हफ़्ते से Covid-19 संक्रमण पर नियंत्रण चल रहा था, हालात क़ाबू में थे लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम नए मामले आए थे जिसके चलते राज्य सरकारों ने कर्फ़्यू और लॉकडाउन हटाने जैसे फ़ैसले भी लिए लेकिन आज देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा दहला देने वाला है, स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में Covid-19 से संक्रमण के 94052 मामले सामने आए और संक्रमित होकर 6148 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में Covid-19 संक्रमण से 1 लाख 51 हज़ार 367 लोग रिकवर भी हुए हैं, जिसके बाद आज लगातार 28 वें दिन Covid-19 संक्रमण से अधिक ठीक होने वालों की संख्या रही है, देश में Covid-19 के कारण मरने वालों की संख्या 1.22% है जबकि ठीक होने वाले 94% से भी अधिक हैं, ऐक्टिव मामले भी 5% से घटकर कम हो गए हैं।

जिसके बाद देश में कोरोना की ताज़ा स्थिति:
कुल Covid-19 के मामले: दो करोड़ 91 लाख 83 हज़ार 121
कुल डिस्चार्ज: दो करोड़ 76 लाख 55 हज़ार 493
कुल ऐक्टिव मामले: 11 लाख 67 हज़ार 952
कुल मौत: 3 लाख 59 हज़ार 676

Covid-19 एक ऐक्टिव केस में भारत दूसरे स्थान पर है, कुल संक्रमित लोगों की संख्या में भी भारत का दूसरा नंबर है, Covid-19 के चलते होने वाली मौत के मामले में भारत अमेरिका और ब्राज़ील के बाद है।

देश भर में बुधवार 9 जून तक 24 करोड़ 27 लाख 26 हज़ार लोगों को कोविड वैक्सीन के डोज़ दिए जा चुके हैं, बीते एक दिन में 33 लाख 79 हज़ार लोगों को वैक्सीन लगाई गई, देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 37 करोड़ 21 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं, बीते दिन लगभग 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4% से ज़्यादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles