टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आ रही: राहुल गांधी

टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आ रही: राहुल गांधी, Covid-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन चल रहा था लेकिन अब जबकि कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं जिसे देखने के बाद सरकार ने अनलॉक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में कुछ शहरों और इलाक़ों को वहां लगातार कोविड के नए मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बरक़रार रखा है।

अब अनलॉक होने के बाद जब जनता बाहर निकलेगी और आना जाना शुरू करेगी तो उसे एक अजीब विकास देखने को मिलेगा और वह है पेट्रोल की नई कीमतें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जहां लगातार Covid-19 महामारी में BJP सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, कोविड जांच, वैक्सीनेशन और इससे जुड़े दूसरे मामलों पर खुल कर हमला कर रहे थे वहीं आज पेट्रोल की बढ़ती क़ीमतों पर भी सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है, पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा, टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।

राहुल गांधी के ट्वीट का मतलब साफ़ है Covid-19 महामारी ने तो थोड़ी राहत दे दी है लेकिन सरकार द्वारा लगातार टैक्स वसूली की महामारी अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही है।

आपको बता दें यही UPA सरकार में तेल की कीमतों को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन करने वाले BJP के नेताओं को तेल की बढ़ी कीमतों के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

लगातार ट्विटर यूज़र्स BJP नेताओं के पुराने ट्वीटस और बयान के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि BJP द्वारा लाया गया यह महंगाई विकास केवल पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में ही नहीं बल्कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेल और दाल की की क़ीमतों को लेकर भी सवाल उठाए जा चुकीं हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *