कोरोना से रक्षा के लिए वैक्सीन ही एकमात्र रास्ता, मुफ़्त हो वैक्सीन: राहुल गाँधी

कोरोना से रक्षा के लिए वैक्सीन ही एकमात्र रास्ता, मुफ़्त हो वैक्सीन: राहुल गाँधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश के नागरिकों से मुफ्त COVID-19 टीकाकरण की मांग करते हुए अपने एक ट्वीट में कहा “कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच सिर्फ़ वैक्सीन है। देश के जन-जन तक मुफ़्त टीकाकरण पहुँचाने के लिए आप भी आवाज़ उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये! #SpeakUpForFreeUniversalVaccination”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1399943800827518976?s=20

राहुल के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी देश में चल रहे कोविड -19 टीकाकरण अभियान के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया “हम दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक हैं।

फिर भी हमारी आबादी का केवल 3.4 प्रतिशत का ही पूरी तरह से टीका कारण कर पाएं हैं भारत के भ्रमित और दुरूह टीकाकरण कार्यक्रम के लिए कौन जिम्मेदार है? #SpeakUpForFreeUniversalVaccination”

बता दें कि भारत ने इस साल 16 जनवरी को Covid -19 टीकाकरण के पहले चरण के अभियान की शुरुआत हुई थी पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रेंट ज़ोन के कर्मियों को टीका लगाया गया था ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में प्रशासित कोविड -19 वैक्सीन खुराक की संख्या आज 21.85 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 30,91,543 सत्रों के ज़रिये कुल 21,85,46,667 वैक्सीन खुराक दी गई हैं।

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार 28 मई को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत दिसंबर 2021 तक कोविड -19 के खिलाफ अपने सभी लोगों का टीकाकरण करेगा जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर टीकों पर राजनीति करने का आरोप लगाया था

“केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते दिसंबर 2021 तक 216 करोड़ COVID वैक्सीन खुराक बनाये जाने के बारे में कहा कि इसका मतलब है कि 108 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें स्पष्ट रूप से कोवैक्सिन, कोविशिड, ज़ायडस कैडिला, स्पुतनिक वी और अन्य जैसे टीकों का उल्लेख किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा: इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि भारत में COVID के खिलाफ टीकाकरण दिसंबर 2021 से पहले पूरा हो जाएगा।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *