यमन युद्ध जहाँ एक ओर अरब जगत के सबसे ग़रीब देश यमन की अर्थव्यवस्था और मूलभूत ढांचे को खा चुका है वहीँ यह अब इस युद्ध को शुरू करने वाले सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को भी पलीता लगाने लगा है।
यमन युद्ध का हर गुज़रता दिन आले सऊद राजपरिवार के शासन वाले सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था के ताबूत में कील ठोंकता हुआ गुज़र रहा है।
यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब के खिलाफ यमन सेना ने अपने हालिया अभियान में ज़ुल्फ़िक़ार मिसाइल का प्रयोग किया जिसकी अधिकतम लागत 1 लाख डॉलर थी लेकिन सऊदी अरब ने इस एक मिसाइल को नष्ट करने के लिए अमेरिका से खरीदे गए पैट्रियाट मिसाइल डिफेन्स सिस्टम से कम से कम 5 मिसाइल फायर किये जिस के हर मिसाइल की कीमत कम से कम 10 मिलियन डॉलर थी। इन सबके बावजूद सऊदी अरब यमन सेना के हमलों को रोकने में बुरी तरह विफल रहा और यह पहला अवसर भी नहीं था जब यमन सेना ने रियाज़ और सऊदी अरब के अन्य संवेदनशील भागों को सफल हमलों का निशाना बनाया।
सऊदी अरब ने यमन के मिसाइल हमलों को रोकने के लिए अमेरिका से पैट्रियाट सिस्टम लिया है रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने खाड़ी के अरब देशों को यह सिस्टम इसकी वास्तविक क़ीमत से कहीं अधिक क़ीमत पर बेचा है। इस सिस्टम के हर मिसाइल की क़ीमत कम से कम 9.5 मिलियन डॉलर है।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा