रूसी यूरेनियम पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहा अमेरिका

रूसी यूरेनियम पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहा अमेरिका

अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन सीनेटरों ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला करने के लिए मास्को को दंडित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका से रूसी यूरेनियम आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला एक विधेयक पेश किया है।

यह विधेयक ऐसे समय में आता है जब बाइडन सरकार दुनिया भर के बिजली संयंत्रों को ईंधन और प्रौद्योगिकी के प्रमुख आपूर्तिकर्ता रूसी ऊर्जा कंपनी के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों की जांच कर रही है।
रूस के ऊर्जा आयात करने पर अमेरिकी सरकार द्वारा प्रतिबंध में अभी तक यूरेनियम शामिल नहीं है।

मेहर न्यूज़ के अनुसार अमेरिकी सीनेट में बिल पेश करने वाले जॉन बारासो ने कहा कि रूस के तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाना एक महत्वपूर्ण क़दम है लेकिन यह हरगिज़ आख़िरी क़दम नहीं हो सकता।

जॉन बारासो व्योमिंग के लोगों का प्रतिनिधि है जो एक ऐसा राज्य है जो अमेरिकी यूरेनियम खदान को पुनर्जीवित करने से लाभांवित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि रूसी यूरेनियम आयात पर प्रतिबंध से रूस की युद्ध मशीन का राजस्व प्रभावित होगा, अमेरिकी यूरेनियम उत्पादन को पुनर्जीवन मिलेगा और हमारी सुरक्षा में वृद्धि होगी।

संयुक्त राज्य अमेरिका में 90 से अधिक परमाणु रिएक्टर हैं और किसी भी अन्य देश की तुलना में आयातित यूरेनियम पर अधिक निर्भर है, एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार 2020 में अमेरिकी ख़रीद में रूसी यूरेनियम का हिस्सा 16 प्रतिशत था, कनाडा और कज़ाकिस्तान 22 प्रतिशत यूरेनियम की पूर्ति करता था।

रूस अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम नामक ईंधन का भी उत्पादन करता है जो 20 प्रतिशत तक समृद्ध होता है और इसका उपयोग उन्नत परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles