अमेरिका फैसला करे, समझौता चाहता है या नही : ईरान
ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय यूनियन के विदेश मामलों के प्रभारी के साथ वार्ता में कहा है कि अगर अमेरिका ईरान के साथ परमाणु समझौते में वापसी को लेकर गंभीर है तो उसे अपने ज़िद और फालतू की बातों को दोहराने से बचना होगा.
अमीर अब्दुल्लाहियान ने यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति के प्रमुख जोसफ बोरेल के साथ वार्ता का हवाला देते हुए ट्वीट करते हुए खबर दी कि जोसफ बोरेल के साथ वार्ता में हमने साफ़ कह दिया है कि अमेरिका को परमाणु समझौता या अपने हठधर्मिता, किसी एक का चुनाव करना होगा. अगर वह ईरान के साथ परमाणु समझौते में वापसी को लेकर गंभीर है तो बार बार अपनी फालतू की मांगों को दोहराने की आदत से बाज़ आए.
अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि समझौता तभी मुमकिन है जब आपसी समझ और एक दूसरे के हितों का ख्याल रखा जाए. हम एक मज़बूत और एक दूसरे के हितों का सम्मान करने वाले समझौते तक पहुँचने की कोशिश जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि आपसी समझ और आपसी हितों के सम्मान के आधार पर ही समझौता संभव है. अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हम एक मजबूत और स्थिर समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत जारी रखेंगे.
अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि साफ़ शब्दों में अमेरिका को संदेश देते हुए कहा कि यह अमेरिका को यह तय करना है कि वह एक समझौता चाहता है या नहीं. गेंद अमेरिका के पाले में है वह सच में समझौता चाहता है या एकतरफा अपनी मांगों को दोहराते रहना चाहता है. अमेरिका को समझना होगा कि यह दोनों एक ही समय में संभव नहीं हैं.
बता दें कि बोरेल पिछले हफ्ते ही ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए हो रही चर्चा की जानकारी लेने के लिए तेहरान पहुंचे थे.


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा