अमेरिका, कांग्रेस मेंबर इल्हान उमर को पुलिस ने बंदी बनाया

अमेरिका, कांग्रेस मेंबर इल्हान उमर को पुलिस ने बंदी बनाया

फिलिस्तीन समेत दुनिया भर में मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों पर खुल कर आवाज़ उठाने वाले अमेरिकी कांग्रेस मेंबर इल्हान उमर को एक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के कारन अमेरिकी पुलिस ने बंदी बना लिया है.

गर्भपात के अधिकारों के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के सामने हो रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के कारन इल्हान उमर को कई दूसरे डेमोक्रेट नेताओं के साथ अमेरिकी कांग्रेस पुलिस ने बंदी बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इल्हान उमर के साथ ही अमेरिकी कांग्रेस की मेंबर एल्मा एडम्स को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़ एल्मा एडम्स के दफ्तर की ओर से उनके आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि की गई है. इल्हान उमर के दफ्तर से भी उनकी गिरफ़्तारी की पुष्टि की गई है.

कांग्रेस पुलिस ने दावा किया है रास्ता बंदा करना और ट्रैफिक जाम करना क़ानून के खिलाफ है हमने गिरफ्तारी से पहले भी इस बारे में चेतावनी जारी की थी.

कांग्रेस पुलिस ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा है पुलिस अधिकारीयों की ओर से बारे में चेतावनी जारी की गई थी. हमने गिरफ्तारी से पहले बता दिया था कि रास्ता बंदा करना और ट्रैफिक जाम करना क़ानून के खिलाफ है.

पुलिस ने बंदी बनाये गए लोगों के बारे में कोई जानकारी न देते हुए कहा है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली करने से इंकार कर दिया जिस के बाद हमने गिरफ्तारी शुरू की.

अमेरिकी कांग्रेस में समय समय पर मुस्लिम मुद्दों पर मज़बूत आवाज़ उठाने वाली इल्हान उमर अमेरिका कांग्रेस में मिनेसोटा की नुमाइंदगी करती हैं.

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *