अमेरिकी सांसदों ने पूछा: अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी रणनीति क्या है ?

अमेरिकी सांसदों ने पूछा: अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी रणनीति क्या है ?

अफ़ग़ानिस्तान पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद अब अमेरिका को ये डर है कि कहीं तालिबान परमाणु हथियार हासिल न कर ले इसी बात को लेकर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर ये सुनिश्चित करने को कहा कि अब अफ़ग़ानिस्तान का वास्तविक शासक तालिबान कहीं पाकिस्तान को अस्थिर न कर दे और उसके परमाणु हथियार न हासिल कर ले। साथ नहीं अमेरिकी सांसदों का कहना है कि बाइडन को कठिन सवालों के जवाब देने होंगे। राष्टपति बाइडन को ये बताना होगा कि अफ़ग़ानिस्तान में क्या हुआ और उनकी आगे की योजना क्या है?

बता दें कि अमेरिकी सीनेट के 68 सांसदों ने कल बुधवार को राष्टपति जो बाइडन को एक पात्र लिखा था जिसमे उन्होंने पूछा है कि अगर अफ़ग़ानिस्तानी सीमाओं पर तालिबान सेना बढ़ा देता है तो क्या क्षेत्रीय सहयोगियों की सेना को समर्थन देने के लिए वो तैयार रहेंगे?

साथ ही अमेरिकी सांसदों ने ये भी पूछा है कि तालिबान परमाणु हथियार संपन्न पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करने देने के लिए आपके पास क्या योजना है? सांसदों का ये भी सवाल है कि क्या आपके पास इस बात को सुनिश्चित करने की कोई योजना है कि तालिबान के शासन में अफ़ग़ानिस्तान परमाणु संपन्न देश नहीं बनेगा?

ग़ौर तलब है कि अमेरिकी सांसदों का कहना है कि पूरी दुनिया ने देखा कि तालिबान ने किस तरह से चुटकियों में अफ़ग़ानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। ये अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिका से सेना को वापस बुलाने के फैसले का नतीजा है

सांसदों का सवाल है कि इन सबके बावजूद अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी रणनीति क्या है? सांसदों ने ये भी पूछा: कि राष्टपति बाइडन को ये भी स्पष्ट करना है क्या अमेरिकी सेना से नियंत्रण अपने कब्जे में लेने के बाद अफगान वायुसेना की कमान तालिबान के हाथों में रहेगी? अगर ऐसा है तो उस वायुसेना को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है जिसकी कमान अब तालिबान के हाथों में होगी। आप उन अमेरिकी सैन्य हथियारों को कैसे वापस हासिल करेंगे जो तालिबान के हाथ पहले ही लग चुके हैं।

दूसरी ओर, कैपिटल हिल में हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में रिपब्लिकन सांसद मैककार्थी ने इस बात का दावा किया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के परंपरागत दोस्तों और सहयोगियों के खिलाफ तालिबान का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने वैश्विक मंच पर अमेरिका की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं। ऐसा कोई एक हफ्ते के लिए नहीं हुआ है। बल्कि इससे उबरने में दशकों लगेंगे। अब हमारे सहयोगी हमारी आलोचना कर रहे हैं।

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *