अमेरिका संकट बढ़ा कर ऊर्जा कीमतों में कर रहा है वृद्धि : पुतिन

अमेरिका संकट बढ़ा कर ऊर्जा कीमतों में कर रहा है वृद्धि : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया भर में ईंधन की बढ़ती कीमतों पर कहा है कि अमेरिका संकट बढ़ा कर ऊर्जा कीमतों में वृद्धि करने की योजना पर काम कर रहा है।

पुतिन ने कहा कि रूस के ग़ैर मित्र देश मॉस्को के साथ हुए समझौतों का पालन नहीं कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी नीतियों के कारण तेल कीमतों में वृद्धि हो रही है। पुतिन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में हो रही वृद्धि का कारण अमेरिका है।

पुतिन ने कहा कि रूस के अमित्र देशों ने उत्तरी गोलार्ध में आपूर्ति श्रृंखला को नष्ट कर दिया है, और अन्य देश अपने अनुबंधों को पूरा नहीं कर रहे हैं, और यह हमारे लिए समस्याएं पैदा करता है। पुतिन ने विश्वास दिलाया कि हम उन देशों को ऊर्जा निर्यात कर सकते हैं जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता है। पुतिन ने कहा कि हम बाजार में रूस के तेल, गैस और कोयले की खपत बढ़ा सकते हैं।

अमेरिका के प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए पुतिन ने कहा कि हमारे देश के पास अपने नेविगेशन सिस्टम को मजबूत और सुरक्षित करने की बड़ी योजनाएं हैं, पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में ऊर्जा संसाधनों की कीमत बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

पुतिन ने पश्चिमी देशों की समस्या और मुश्किलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऊर्जा संसाधनों सहित रूस के साथ सामान्य रूप से सहयोग करने से पश्चिम के इनकार ने पहले ही यूरोपीय देशों और संयुक्त राज्य अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है।

बता दें कि इससे पहले, यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख जोसेफ बोरेल भी कह चुके हैं कि ऊर्जा संसाधनों के लिए रूस पर पश्चिमी जगत की निर्भरता को कम करने की रणनीति में समय लगेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles