अमेरिका अटलांटिक में मौजूद ईरानी युद्धपोतों को छू भी नहीं सकता

अमेरिका अटलांटिक में मौजूद ईरानी युद्धपोतों को छू भी नहीं सकता
अमेरिका ने अटलांटिक में मौजूद ईरान नौसेना के दो युद्धपोतों को लेकर लगातार बयानबाजी की है लेकिन अब अमेरिका की विख्यात पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अटलांटिक में मौजूद ईरानी जहाजों को छू भी नहीं सकता।

याद रहे कि पिछले सप्ताह ही पॉलीटिको ने दो ईरानी युद्धपोतों के अटलांटिक महासागर में होने की खबर दी थी जिस पर अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि यह जहाज वेनेजुएला या क्यूबा की ओर जा रहे हैं और यह अमेरिकी प्रतिबंधों का घोर उल्लंघन है।

फॉरेन पॉलिसी की रिपोर्ट के अनुसार अब अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो ने अमेरिकी सरकार से मांग की है कि वह इन जहाजों का रास्ता रोके हालांकि ईरान के इन युद्धपोतों के खिलाफ अमेरिका की कोई भी कार्यवाही गैरकानूनी होगी और वह अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था एवं सिद्धांतों को कमजोर करेगी।

ईरान और वेनेजुएला पिछले एक दशक में बेहद करीब आए हैं और इन दोनों देशों को एकजुट करने में अमेरिकी प्रतिबंधों ने बहुत मदद की है। दोनों देशों के लिए तेल व्यापार का एक विशेष स्थान रहा है।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने पिछले कुछ सालों में ईरान के ऑयल टैंकर की आड़ में कई कार्गो शिप को अपने कब्जे में लिया है लेकिन स्थिति इस बार कुछ अलग है।

यह युद्धपोत ईरान की नौसेना का भाग है। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार तेहरान अमेरिका को कह सकता है कि तुम इन्हें हाथ नहीं लगा सकते।

समुद्र का कानून युद्धपोत और अन्य सरकारी जहाजों को सुरक्षा और संप्रभुता देता है।

popular post

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC

इज़रायली शासन के पूरी तरह समाप्त हुए बिना क्षेत्र में शांति संभव नहीं: IRGC इस्लामी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *