यूक्रेन संकट: अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो से प्रतिबंधित करने की रूस की मांग ठुकराई

यूक्रेन संकट: अमेरिका ने यूक्रेन को नाटो से प्रतिबंधित करने की रूस की मांग ठुकराई विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन संकट के समाधान की रूस की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया दी। एंटनी ब्लिंकन ने कोई रियायत नहीं दी लेकिन कहा कि वह रूस को एक गंभीर कूटनीतिक रास्ता देगा अब देखना यह है कि क्या रूस यह रास्ता अपनाता है या ठुकरा देता है।

यूक्रेन संकट पर टिप्पणी करते हुए एक रूसी मंत्री ने कहा कि उनका देश मिस्टर ब्लिंकन की प्रतिक्रिया का अध्ययन करेगा जो नाटो के साथ समन्वय में दिया गया था। रूस ने नाटो सैन्य गठबंधन के विस्तार और संबंधित सुरक्षा मुद्दों के बारे में अपनी चिंताओं की एक लिखित सूची जारी की थी। उनमें से नाटो द्वारा यूक्रेन और अन्य के गठबंधन में शामिल होने की संभावना को खारिज करने की मांग थी।

वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि कल रात राष्ट्रपति जो बाइडन से स्वीकृत 200 मिलियन डॉलर की तीसरी खेप कीव पहुंच गई है। अमेरिकी दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि हम यूक्रेन को हर संभव सहायता करना जारी रखेंगे। तीसरी खेप में 300 जेवलिन मिसाइलों समेत 70 टन की सैन्य सहायता सामग्री शामिल हैं। इन 300 जेवलिन मिसाइलों की कीमत 50 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। इस शिपमेंट में ग्रेनेड लॉन्चर साथ ही गोला-बारूद और दूसरे हथियार शामिल हैं। कई यूरोपीय देश पहले ही यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियार दे चुके हैं।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे यूक्रेन की मदद करना जारी रखेंगे। उन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण करने पर रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ निजी प्रतिबंधों की भी चेतावनी दी है। जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि दुनिया भर में इसके गंभीर परिणाम होंगे। हालांकि रूस का कहना है कि यूक्रेन पर हमले का उसका कोई इरादा नहीं है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *