ट्रम्प तुम बर्खास्त कर दिए गए हो ! यह हमारा अमेरिका नहीं : अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर

कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर हॉलीवुड एक्शन स्टार अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर (Arnold Schwarzenegger) किसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के बेहद करीबी थे अमेरिकी संसद पर हमले व हिंसा से बहुत दुखी हैं। उनमें ट्रम्प के प्रति कितना गुस्सा है, उसका इस बात से संकेत मिलता है कि उन्होंने एक जर्मन अखबार से बातचीत में ट्रम्प को बिदाई संदेश देते हुए यह तक कह दिया-आप टर्मिनेट हो चुके हैं राष्ट्रपति!

हमारा अमेरिका नहीं है यह
याद रहे कि सत्ता से विदाई ले रहे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थकों ने चुनाव में हुई तथाकथित धांधली के खिलाफ अमेरिकी कैपिटल पर हिंसक प्रदर्शन किया था। इसे लेकर श्वार्जनेगर ने जर्मनी के अखबार ‘बिल्ड एम सोनटैग’ से बातचीत में ट्रंप के प्रति सख्त नाराजगी जताई।

कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर और ऑस्ट्रिया के मूल निवासी हॉलीवुड एक्शन स्टार ने कहा कि कैपिटल के दृश्यों ने उन्हें दुखी कर दिया। “यह हमारा अमेरिका नहीं है। यह मेरा अमेरिका नहीं है।”

श्वार्जनेगर खुद रिपब्लिकन हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने इकोनॉमिस्ट के लिए एक लेख लिखा था। इसमें कहा गया था कि ट्रंप को सत्ता से चिपके रहने के लिए अपने बुरे तरीकों को त्यागने की जरूरत है। उन्होंने अब जर्मन अखबार से कहा-मैंने ट्रंप के साथ समय बिताया है, लेकिन उन्हें कभी भी नाटक करते नहीं देखा जैसा कि हाल में किया।

फीनिक्स की तरह उभरेगा अमेरिका
श्वार्जनेगर ने उम्मीद जताई कि 1960 के दशक में जिस “अद्भुत” देश से उन्हें प्यार हुआ, वह अपनी ताकत और दृढ़ता के दम पर उथल-पुथल के इस दौर से निकल जाएगा। यह हमेशा फिर से उठता है, “राख से फीनिक्स की तरह।” बता दें फीनिक्स पक्षी राख में से जिंदा निकल आता है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *