बाइडन की हत्या की धमकी , आरोपी पर मुक़दमा शुरू

अमेरिका के दो अलग-अलग राज्यों में लोगों को टेक्स्ट मैसेज भेज कर राष्ट्रपति जो बाइडन की हत्या की धमकी देने वाले न्यू मैक्सिको के एक व्यक्ति को फेडरल चार्ज का सामना करना पड़ रहा है।

TV9 भारतवर्ष के रिपोर्ट के अनुसार न्यू मैक्सिको के जॉन बेंजामिन थॉर्नटन पर इंटरस्टेट कॉमर्स कम्युनिकेशन के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति को धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप लगा है। सुबूत के रूप में उसकी ओर से किए गए भ्रमित मैसेज शामिल है।

जॉन बेंजामिन पर लगे आरोप में कहा गया है कि वह अपने आप को एक क्रांतिकारी जनरल बताता है जो एक सरकार विरोधी ग्रुप का नेतृत्व करता है। जॉन बेंजामिन ने अपने मैसेज में कहा कि वह बाइडन की हत्या कर देगा तो उसे 5 स्टार दिए जाएं।

हालांकि एफबीआई ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि जॉन बेंजामिन ने यह मैसेज किसे दिए थे। बेंजामिन को अभी बिना किसी जमानत के जेल में रखा गया है।

सीएनएन ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि जॉन बेंजामिन ने अपने लिए अभी कोई वकील नियुक्त नहीं किया है। उसे शुक्रवार सुबह एक संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने यह मैसेज अपने फोन से किए थे। उसके खिलाफ 11 नवंबर 2020 से ही की शिकायतें दर्ज कराई गई थी।

इससे पहले नॉर्थ कैरोलिना के एक व्यक्ति को भी फरवरी में बंदी बनाया गया था। उक्त व्यक्ति ने भी जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा था कि वह बाइडन के टुकड़े-टुकड़े कर देगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *