कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी में गोलीबारी में छह की मौत, 10 घायल

कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी में गोलीबारी में छह की मौत, 10 घायल

कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी में रविवार गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सैक्रामेंटो शहर में बार और नाइट क्लब बंद हो रहे थे और कैलिफोर्निया की राजधानी में पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी।

कैलिफोर्निया राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो पुलिस प्रमुख कैथी लेस्टर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुलिस करीब दो बजे इलाके में गश्त कर रही थी जब उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई है और छह लोगों की मौत हो गई है।

गोलीबारी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सैक्रामेंटो पुलिस के प्रमुख काथी लेस्टर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बीती रात लगभग दो बजे गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो छह लोगों के शव मिले। घटना में घायल हुए 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

स्थानीय केसीआरए 3 समाचार चैनल पर प्रसारित एक वीडियो में दिखाया गया है कि युवक पहले सड़क पर एक-दूसरे से हाथापाई करते हैं और उसके बाद गोलियों की आवाज आती है। पिछले कुछ वर्षों में पूरे अमेरिका में बंदूक हिंसा बढ़ रही है जो कई कारकों से प्रेरित है। गैर-लाभकारी अनुसंधान समूह गन वायलेंस आर्काइव द्वारा चलाए जा रहे एक डेटाबेस के अनुसार इस साल अब तक देश में बंदूक हिंसा के कारण 17,000 से अधिक लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इस दौरान अमेरिका में कम से कम 110 सामूहिक गोलीबारी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles