रूस का मुंहतोड़ जवाब , अमेरिकी राजनयिकों को निकाल बाहर किया

रूस और अमेरिका के बीच जारी तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है रूस ने अमेरिका के हर क़दम का मुंहतोड़ जवाब देने की नीति को जारी रखते हुए अमेरिका द्वारा अपने राजनयिकों को देश के बाहर निकाले जाने का जवाब में अमेरिकी राजनयिकों को रूस से निकाल दिया है। मॉस्को ने कहा है कि वह नए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश से बाहर निकालने के साथ ही वाशिंगटन के खिलाफ अन्य जवाबी कदम उठाएगा।

याद रहे कि अमेरिका ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप और हैकिंग का आरोप लगाकर 10 रूसी राजनयिकों को देश से बाहर निकाल दिया था। इसके अलावा, कई रूसी कंपनियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए थे।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि मॉस्को अपनी प्रतिबंधित सूची में आठ अमेरिकी अधिकारियों को शामिल करेगा। इसके अलावा, रूस की राजनीति में दखलअंदाजी करने से अमेरिकी गैर-सरकारी संगठनों की गतिविधियों को प्रतिबंधित करने और रोकने के लिए कदम उठाएगा।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि हम अमेरिका के खिलाफ ‘जैसे को तैसा’ नीति अपनाएंगे। हम रूस में रहने वाले 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि मॉस्को में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को क्रेमलिन ने सुझाव दिया है कि वह अपने रूसी समकक्ष के रास्ते पर चलते हुए अमेरिका लौट जाएं।

वहीं, मॉस्को ने अमेरिकी दूतावास को रूस के लोगों और किसी तीसरे देश के व्यक्ति को दूतावास में भर्ती करने से भी मना कर दिया है। रूस का कहना है कि उनके अमेरिकी दूतावास में सिर्फ रूसी लोगों को भर्ती किया जाता है, इसलिए यहां भी ऐसा ही होगा।

popular post

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान

हमें “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से  बाहर निकलना होगा: पेज़ेश्कियान ईरान के राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *