कनाडा में जारी है विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

कनाडा में जारी है विरोध, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार कनाडा की राजधानी ओटावा में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष जारी है, एएसटीओ ने तीन सप्ताह के एंटी-वैक्सीन मैंडेट विरोध को समाप्त करने के लिए 100 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

कनाडा सरकार द्वारा विरोध पर नकेल कसने के लिए आपातकालीन अधिनियम लागू करने के बाद घोड़े की पीठ पर कुछ अधिकारियों के साथ शुक्रवार तड़के ऑपरेशन शुरू हुआ। विरोध करने वाले कुछ प्रदर्शनकारियों को जमीन पर पटक दिया गया और उनके हाथों को उनकी पीठ के पीछे बांध दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस और प्रशासन के दबाव के बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों और ट्रकों को हटाना शुरू कर दिया है। स्टीव बेल ने कहा कि पुलिस सड़क पर नियंत्रण करने के लिए आगे बढ़ना जारी रखेगी। सरकार ने प्रदर्शन खत्म कराने के लिए यहां आपातकालीन स्थिति लागू की हुई है। इसी के तहत पुलिस प्रदर्शनकारियों को वापस भेजने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने अभियान शुरू किया तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया।

इन प्रदर्शनों के पीछे की वजह कोविड-19 प्रतिबंध हैं। इन पाबंदियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रक चालकों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ओटावा की सड़कों पर ट्रकों के साथ जाम लगा दिया है और कई जगह कनाडा से अमेरिका जाने वाला मार्ग बाधित कर दिया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के पुलिस ने शहर के अधिकांश इलाकों को बाहरी लोगों के लिए सील करना शुरू कर दिया है। ओटावा पुलिस के अंतरिम प्रमुख स्टीव बेल ने कहा कि खतरे की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने इसे गैरकानूनी प्रदर्शन बताते हुए कहा कि हम इसे समाप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles