रूस-अमेरिका संबंधों में सुधार विश्व शांति एवं दोनों देशों के हितों के लिए ज़रूरी : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्र्पति जो बाइडन के साथ अपनी पहली टेलीफोन वार्ता में रूस अमेरिका संबंधों में सुधार को दोनों देशों के हितों के लिए ज़रुरी बताया।
पुतिन ने कहा कि रूस और अमेरिका विश्व की महाशक्ति हैं विश्व की शांति एवं स्थिरता पर दोनों देशों का बहुत प्रभाव है। रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार होता है तो यह विश्व शांति एवं स्थिरता के साथ साथ दोनों देशों के हितों के लिए भी बहुत लाभकारी होगा।
अमेरिकी शासन की बागडोर संभालने वाले बाइडन प्रशासन ने हालाँकि रूस के साथ द्विपक्षीय परमाणु हथियार संधि New START को लेकर सहयोग करने का ऐलान किया है लेकिन ऐसा लगता है कि रूस और अमेरिका के संबंधों में पाए जाने वाले तनाव को काम करने को लेकर उनके पास कोई योजना नहीं है।
पुतिन के साथ चर्चा में बाइडन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन सोलर विंड्स सिस्टम पर हुए साइबर हमलों की जांच कर रहा है जिस में रूस की संदिग्ध भूमिका का संदेह जताया जा रहा है। साथ ही अमेरिकी एजेंसियां उस रिपोर्ट की भी जाँच कर रही हैं जिस में कहा गया है कि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी सैनिकों को मारने के लिए रूस ने तालिबान को इनाम की पेशकश की थी।

popular post

ट्रंप किसी भी तरह से जीत का दावा नहीं कर सकते: अमेरिकी मीडिया

ट्रंप किसी भी तरह से जीत का दावा नहीं कर सकते: अमेरिकी मीडिया अमेरिकी मीडिया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *