गवर्नर एबाट ने की घोषणा अमेरिका के टेक्सास में मनाया जाएगा भारत का स्वतंत्रता दिवस

गवर्नर एबाट ने की घोषणा अमेरिका के टेक्सास में मनाया जाएगा भारत का स्वतंत्रता दिवस

अमेरिका के टेक्सास राज्य में भारत का स्वतंत्रता दिवस का प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर इस प्रोग्राम के आयोजन का एलान किया।

एबाट ने इस बारे में एक घोषणापत्र पर दस्तख़त किए, इस अवसर पर भारतीय महावाणिज्य दूत असीम महाजन भी मौजूद रहे, एबाट ने भारत और टेक्सास प्रांत के बीच अच्छे संबंधों को याद करते हुए कहा कि पूरे विश्व में भारत हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है, महाजन को घोषणापत्र देते हुए एबाट ने बताया कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौक़े पर रविवार को गवर्नर आवास पर हरे और नारंगी रंग की लाईटें रहेंगी,

उन्होंने कहा कि पूरे टेक्सास में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों ने काफ़ी समय से हमारे राज्य को अपना आशियाना बनाया है, और साथ ही टेक्सास को रहने और काम करने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने में अहम योगदान दिया है।

अमेरिका के कई शीर्ष सांसदों साथ ही अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने इस अवसर पर भारतीयों को मुबारकबाद दी है, मुबारकबाद देने वालों में रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कार्निन और डेमोक्रेट सीनेटर मार्क वार्नर भी शामिल हैं, सांसदों ने अपने बयान में कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े और महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक देशों के बीच पहले को देखते हुए अब संबंध ज़्यादा अहम हैं, जबकि भारतीय मूल की सुनीता ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग का ज़िक्र किया।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *