अफगानिस्तान में अलकायदा की उपस्थिति को लेकर व्हाइट हाउस और पेंटागन में भ्रम तालिबान अफगानिस्तान पर एक बार फिर पूरी तरह से कब्जा जमा चुके हैं।
अफगानिस्तान में आतंकी संगठन अलकायदा की मौजूदगी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति भवन एवं पेंटागन के बयान एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
अफगानिस्तान को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का बयान विशेष रूप से अलकायदा को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बयान से एकदम अलग है।
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम जानते हैं अलकायदा आईएसआईएस अफगानिस्तान में मौजूद हैं। हमें यह विश्वास नहीं है कि वह भारी संख्या में अफगानिस्तान में मौजूद हैं लेकिन हमारे पास ऐसी सटीक जानकारी है कि इस देश में अलकायदा और आईएसआईएस आतंकी मौजूद है।
जबकि जॉन किर्बी के इस बयान से घंटा भर पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अलकायदा ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है।
द सऊदी रियल्टी की रिपोर्ट के अनुसार पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में हमारा एकमात्र लक्ष्य अलकायदा को खत्म करना तथा उसे अमेरिका पर किसी भी हमले से रोकना था और हम इस काम में सफल रहे हैं।
अमेरिका के इस अधिकारी ने कहा कि अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने का काम जल्द ही शुरू होगा। अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों एवं अधिकारियों और नागरिकों को लेकर जाने वाली फ्लाइट काबुल से जर्मनी पहुंचेंगी। यह काम अमेरिकी सेना के विमान करेंगे।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने के अभियान की सुरक्षा जिम्मेदारी अमेरिकी सैन्य बलों पर है और वह सफलतापूर्वक के काम कर रहे हैं। अमेरिका के संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख जनरल विलियम टेलर ने कहा कि हम नाटो के सदस्य देश जर्मनी की इस वैश्विक प्रयास में सहायता करने के लिए सराहना करते हैं।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा