ब्रिटिश अखबार ने साधा निशाना, समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है अमेरिका

ब्रिटिश अखबार ने साधा निशाना, समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है अमेरिका विएना में जारी वार्ता पर एक लेख प्रकाशित करते हुए ब्रिटिश समाचार पत्र ने अमेरिका पर जमकर निशाना साधा है।

ब्रिटिश अखबार ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान सुनियोजित तरीके से अपने प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है। वह 60% यूरेनियम संवर्धन की बात हो या अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी या फिर अपने बैलिस्टिक कार्यक्रम और क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाना, हर क्षेत्र में ईरान योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।

अब जबकि ईरान विएना वार्ता में वापस पलट कर आया है तो वह वार्ता शुरू होने के साथ ही यह प्रयास कर रहा है कि तुरुप के इक्के उसी के पास रहे। वहीँ अमेरिका की हालत ऐसी हो रही है जैसे वह ईरान से परोक्ष रूप से वार्ता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा हो और लगातार अपने बीच मुद्दों के राजनीतिक समाधान की दुहाई दे रहा हो।

ब्रिटिश समाचार पत्र इंडिपेंडेंट अरेबियन ने अपने लेख में कहा कि अमेरिका ईरान से वार्ता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। इंडिपेंडेंट ने लिखा कि इसका कारण यह है कि जो बाइडन प्रशासन में जितने भी राजनीतिज्ञ हैं वह ओबामा कार्यकाल के नंबर टू रहे हैं और ईरान के साथ वार्ता के समय तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी का सहयोग करते थे। यह अमेरिकी अधिकारी क्षेत्र में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हितों के लिए चुनौती बनने वाले ईरान के सामने मुंह बंद करके बैठे हैं ताकि तेहरान के साथ किसी समझौते की संभावना को ना गँवा बैठे।

याद रहे कि इंडिपेंडेंट की इस रिपोर्ट से पहले ही ईरान मामलों में अमेरिका के विशेष दूत ने क्षेत्र की अपनी यात्रा तथा वाशिंगटन में खाड़ी देशों के अधिकारियों के साथ बैठक में अपने ईरान विरोधी दावों को दोहराया था। अमेरिका ने परमाणु समझौते की किसी भी शर्त का पालन नहीं किया है और वार्ता के लिए ईरान पर आरोप मँढते हुए कहता रहा है कि गेंद ईरान के पाले में है और अगर विएना वार्ता सफल नहीं हो होती तो उसके पास सभी विकल्प उपलब्ध हैं। वहीँ बात करें अमेरिका के निकट सहयोगी इस्राईल की तो उसकी ओर से विएना वार्ता शुरू होने के बाद से ही ईरान के खिलाफ लगातार बयानबाजी हो रही है।

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *